Planfold

Planfold: घर का नक्शा और नाप

कमरा स्कैन, पेंट-टाइल का हिसाब

Planfold एक iPhone ऐप है जो कमरा स्कैन करता है, नाप के साथ फ़्लोर प्लान (घर का नक्शा) बनाता है और हिसाब लगाकर बताता है कि कितना पेंट, फ़्लोरिंग, टाइल्स, स्कर्टिंग और वॉलपेपर खरीदना है।

आपके iPhone पर कैसे काम करता है

आपके घर के लिए

आपके काम के लिए

नाप कितना सही है

हर स्कैन में दिखता है कि कौन-सी दीवारें साफ़ दिखीं, और जिन पर भरोसा कम है उन पर प्लान में निशान लगा होता है। ऑर्डर देने या कुछ कटवाने से पहले ज़रूरी नाप टेप से जाँच लें। Planfold कोई आधिकारिक एरिया सर्वे नहीं है और रजिस्ट्री या प्रॉपर्टी के किसी और कागज़ की जगह नहीं ले सकता।

कीमत

स्कैन करना, प्लान देखना और खरीदारी की लिस्ट देखना मुफ़्त है। एक घर के प्लान फ़ाइलों के रूप में सहेजने के लिए बस एक बार पेमेंट करना होता है। Pro एक सब्सक्रिप्शन है जिसमें आपके सारे घर आ जाते हैं, साथ में CAD और 3D फ़ाइलें। Business काम के लिए सब्सक्रिप्शन है: जितने चाहें उतने कोटेशन, प्लान पर आपका लोगो और संपर्क जानकारी, और Pro में मिलने वाला सब कुछ। आपके पहले तीन कोटेशन मुफ़्त हैं। कीमतें हर देश में अलग हो सकती हैं।

लोग अक्सर पूछते हैं

क्या iPhone से घर का नक्शा बना सकते हैं?

हाँ। Planfold iPhone के कैमरे से कमरा स्कैन करता है और दीवारों की लंबाई, दरवाज़ों, खिड़कियों और एरिया के साथ फ़्लोर प्लान बना देता है।

क्या कमरा स्कैन करने के लिए LiDAR ज़रूरी है?

नहीं। LiDAR न हो तो फ़र्श के कोनों पर टैप करें और एक दीवार टेप से नाप लें।

एक कमरे में कितना पेंट लगेगा?

Planfold दीवारें नापता है, दरवाज़े और खिड़कियाँ घटाता है और बताता है कि पेंट के कितने डिब्बे लेने हैं।

बिना सब्सक्रिप्शन के कोई फ़्लोर प्लान ऐप है क्या?

हाँ। Planfold में एक घर के प्लान PDF और इमेज फ़ाइलों के रूप में सहेजने के लिए बस एक बार पेमेंट करना होता है।

क्या फ़्लोर प्लान को CAD (DXF) में एक्सपोर्ट कर सकते हैं?

हाँ। Planfold Pro प्लान को CAD प्रोग्राम के लिए DXF में देता है, साथ में SVG और 3D (USDZ) भी।

पेंटर और टाइल मिस्त्री के लिए कोटेशन बनाने का कोई फ़्री ऐप है क्या?

Planfold कमरे में लगने वाले सामान से कोटेशन बनाता है, और आपके भेजे पहले तीन कोटेशन मुफ़्त हैं।

क्या मेरे स्कैन कहीं अपलोड होते हैं?

नहीं। स्कैन आपके iPhone पर ही प्रोसेस होते हैं और हमारे सर्वर पर नहीं भेजे जाते।

US prices, file types and a price comparison (in English)